गणित में 99 अंक लाकर आर्या वर्मा बनीं टॉपर, विद्यालय में खुशी की लहर

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

गोरखपुर – महानगर गर्ल्स इंटर कॉलेज की हाईस्कूल छात्रा आर्या वर्मा ने यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गणित विषय में 99 अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है आर्या ने सभी विषयों में कुल मिलाकर 90 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है हाईस्कूल वर्ग में रंजना साहनी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि भव्य मोदनवाल 86 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं इसी तरह इंटरमीडिएट वर्ग में भी छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया बिवा खातून ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजना साहनी ने 71 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं नुसरत जहां ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के प्रबंधक गुलाब चंद यादव एवं व्यवस्थापक राजेश श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या शिप्रा यादव ने कहा कि छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। उन्होंने सभी छात्राओं को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर शिक्षिका रीता शुक्ला, मंजुला श्रीवास्तव, सीमा पांडे, सविता श्रीवास्तव सहित अजय वर्मा, अंकित सिंह, नवेन्दु शुक्ल, अवधेश सिंह और अवधेश पांडे समेत सभी शिक्षकों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताते हुए इसे निरंतर उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!