
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
नागपुर – डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय, नागपुर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 30 विभूतियों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया सम्मानित होने वालों में फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जो जनपद अंबेडकर नगर के तहसील टांडा अंतर्गत ग्राम ओदरा के निवासी हैं। उन्हें प्रभु श्री रामलला के वस्त्र निर्माण की सेवा के लिए पूर्व में चयनित किया गया था, और वे आज भी निरंतर इस सेवा में समर्पित हैं त्रिपाठी प्राण प्रतिष्ठा के दिन से ही भगवान श्री रामलला के नित्य वस्त्र तैयार कर रहे हैं। उनके द्वारा निर्मित वस्त्र भारतीय पारंपरिक परिधानों और समृद्ध टेक्सटाइल शिल्प का उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जिन्हें श्रद्धा के साथ प्रभु के चरणों में अर्पित किया जाता है उनका संकल्प है कि भगवान की सेवा के माध्यम से भारत के प्रत्येक राज्य की पारंपरिक वस्त्र कला और टेक्सटाइल विरासत को श्री रामलला तक पहुंचाया जाए। इसी उद्देश्य से वे एरी, मूगा, कोटपाड, तोड़ा, भील, बनजारा सहित विभिन्न जनजातीय एवं क्षेत्रीय बुनाई शैलियों को भगवान के नित्य श्रृंगार का हिस्सा बना रहे हैं इस अवसर पर सरसंघचालक जी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण केवल पत्थरों का कार्य नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा के जागरण का प्रतीक है, जिसमें इन सभी विभूतियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।
