महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1 किलो अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव


संतकबीरनगर – जनपद की महुली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई।
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान बढया बाग स्थित एक पान की दुकान के पास से अभियुक्त श्रीभवन राजभर पुत्र स्व. लालबिहारी राजभर निवासी शंकर जसोवर थाना महुली को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना महुली में मु0अ0सं0 159/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को दिनांक 29 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।


इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के साथ उपनिरीक्षक जयहिन्द भारती (चौकी प्रभारी मुखलिसपुर), हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज, आनंद दूबे, श्रीकांत यादव तथा कांस्टेबल अरविन्द यादव की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने का संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!