
संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
संतकबीरनगर – पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मगहर स्थित कबीर चौक पर एक विशाल एवं भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र सोनू यादव एवं जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव उर्फ बादल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव लोरिक यादव ने की। मंच संचालन का दायित्व नित्यानंद यादव ने संभाला, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली शैली से पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल ने स्वर्गीय सुरेंद्र यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र यादव जी ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया श्यामलाल पाल ने आगे कहा कि संतकबीरनगर जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं और आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को इन सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष आफताब आलम खान, मेहदावल विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय, पूर्व मंत्री लाल मणि प्रसाद, जिला महासचिव विनोद यादव, वरिष्ठ नेता ओम शंकर यादव, इंदल यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान सहित अनेक प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुरेंद्र यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
