गोरखपुर में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद का एक वर्ष पूर्ण, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

गोरखपुर – कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तारामंडल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर उस समय उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला, जब महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद का एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और केक काटकर बधाई दी महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि ठीक एक वर्ष पूर्व पार्टी हाईकमान ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत शून्य से की थी, लेकिन आज हजारों लोगों को पार्टी से जोड़ने में सफलता मिली है उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और२ विश्वास ने उन्हें कभी निराश नहीं होने दिया। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के कारण संगठन लगातार मजबूत होता गया रवि प्रताप निषाद ने भावुक होते हुए कहा कि “यह एक साल कब बीत गया, इसका अहसास ही नहीं हुआ। यह उपलब्धि मेरी नहीं, बल्कि कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और कांग्रेस की असली पहचान भी इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें पीसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता तौकीर आलम, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग) देवेंद्र निषाद धनुष, उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, एआईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम, उपाध्यक्ष सदानंद पांडेय, प्रभात चतुर्वेदी, इंजीनियर रजनीश मिश्रा, अभिषेक राय गांधी, जयनारायण यादव, राजेंद्र यादव, सुहेल अंसारी, तसलीम आलम अंसारी, प्रमोद कुमार निषाद, प्रभा देवी, उज्जैर खान, गुलाम ताहिर, आशीष प्रताप सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, इन्द्रजीत चौधरी, डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी, राकेश मौर्य, सुरेन्द्र पासवान, रामू कुशवाहा, डॉ. रूपैया जौहर, मो. अरशद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!