ई-लॉटरी से 05 देशी शराब दुकानों का चयन, डीएम-एसपी रहे मौजूद

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर – जनपद में आबकारी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से देशी शराब की दुकानों का चयन किया गया। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस प्रक्रिया के तहत अवशेष 05 दुकानों का व्यवस्थापन किया गया जानकारी के अनुसार जनपद में कुल 108 देशी शराब की दुकानों में से 103 दुकानों का नवीनीकरण पहले ही पूर्ण कर लिया गया था। इसके बाद शेष बची 05 दुकानों—खलीलाबाद शुगर मिल, सेमरियांवा, चकदही (पायलपार), कटाई एवं भीखाड़ाड—का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया। इस प्रक्रिया को जिला चयन समिति की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के अनुरूप और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की गई ई-लॉटरी प्रणाली अपनाने से किसी भी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात की संभावना समाप्त हो जाती है, जिससे आवेदकों में विश्वास बना रहता है उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य को इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से शत-प्रतिशत प्राप्त कर लिया गया है, जो जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है इस अवसर पर आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन), बस्ती सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!