मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बस्ती पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी

संपादक- शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0 द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चौपाल लगाकर पंपलेट वितरित किए और महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नए कानूनों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता, नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यह भी अपील की गई कि वे अपने आसपास हो रहे किसी भी अपराध के खिलाफ बिना डरे आवाज उठाएं और पुलिस को सूचित करें थाना सोनहा की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा सोनहा, सल्टौवा, बरगदवा, पंचमोहनी व माधवापुर में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। थाना कप्तानगंज की टीम ने ग्राम मांझा में कार्यक्रम आयोजित कर महिला अपराधों के प्रति जानकारी दी और हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया इसी क्रम में थाना गौर की टीम ने बलुआ चौबे में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया, जबकि महिला थाना टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर बाजार में कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की थाना दुबौलिया की टीम द्वारा आर्य कन्या पूर्व माध्यमिक इंटर कॉलेज खुशहालगंज में छात्राओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा उन्हें निडर होकर अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी गई। वहीं थाना कोतवाली टीम ने सिविल लाइन, जेल गेट सहित विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी इस अभियान के माध्यम से बस्ती पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए समाज में सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!