संपादक- शैलेश श्रीवास्तव
संत कबीर नगर – पावन पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद संतकबीरनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाह स्थलों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने नमाज स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की गहन निगरानी की। उन्होंने भीड़ प्रबंधन यातायात व्यवस्था बैरिकेडिंग पार्किंग तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पहले से ही सुनिश्चित की गई थी जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके अधिकारियों ने मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों धर्मगुरुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आपसी भाईचारा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए थे ईद के मौके पर सुबह से ही नमाजियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय पर जनपद के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधन के चलते कहीं भी अफरा-तफरी या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। प्रशासन एवं पुलिस की सक्रियता तथा आमजन के सहयोग से ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ इस दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनसहयोग से ही समाज में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखा जा सकता है।
