ईद-उल-फितर पर कमिश्नर व डीआईजी का पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – पावन पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद बस्ती सहित पूरे परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में कमिश्नर बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए अधिकारियों द्वारा दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा तक के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने भीड़ प्रबंधन यातायात व्यवस्था बैरिकेडिंग पार्किंग व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गश्त के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके। इसके साथ ही अधिकारियों ने मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों धर्मगुरुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की कमिश्नर व डीआईजी ने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि त्योहारों का वास्तविक उद्देश्य प्रेम, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इस प्रकार के बड़े पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सकता है प्रशासन की मुस्तैदी और आमजन के सहयोग से जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास, शांति एवं भाईचारे के वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!