संपादक – शैलेश श्रीवास्तव
बस्ती – थाना परसरामपुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा परसरामपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय ने किया। उनके साथ पुलिस टीम के सदस्य का0 धन्नू यादव, का0 राहुल यादव, म0का0 माला देवी एवं म0का0 प्रतीक्षा दुबे भी उपस्थित रहेnकार्यक्रम का आयोजन कीर्ति कंप्यूटर इंस्टिट्यूट,l कस्बा परसरामपुर में किया गया जहां बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण एवं स्किल डेवलपमेंट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को तीन नए कानूनों की जानकारी दी तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय समझाए। उन्होंने विशेष रूप से साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें इसके अलावा विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें 1090 (वीमेन पावर लाइन) 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) 181 (महिला हेल्पलाइन) 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा) एवं 108 (एंबुलेंस सेवा) शामिल हैं। साथ ही थाने का सीयूजी नंबर 9454403120 भी साझा किया गया ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सके पुलिस टीम ने बालिकाओं को महिला अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया और भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए जिससे बालिकाएं विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें कार्यक्रम के अंत में स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रथम द्वितीय तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को थानाध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए इस जागरूकता कार्यक्रम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
