संपादक- शैलेश श्रीवास्तव
गोरखपुर – अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (उप्र पूर्वांचल प्रांत) द्वारा आयोजित होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा गोरखपुर क्लब, सिविल लाइंस में रविवार को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश और देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ के नेतृत्व में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ रहे। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई पर जोर अपने संबोधन में कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि क्षत्रियों के हक और अधिकार की लड़ाई मैं अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगाnउन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन की सराहना की, वहीं केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी कानून पर नाराजगी जताते हुए इसे समाज के खिलाफ बताया। उन्होंने फाग गाकर कार्यक्रम में उत्साह भी भर दिया राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ ने समाज से एकजुट होकर यूजीसी कानून का विरोध करने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने कहा कि “अपनों का उत्थान अपने ही करेंगे, सरकारों से उम्मीद करना व्यर्थ है खचाखच भरा गोरखपुर क्लब, बाहर तक लगी भीड़ कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के कारण गोरखपुर क्लब पूरी तरह भर गया। स्थिति यह रही कि बाद में आने वाले लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां भी कम पड़ गईं और कई लोग बाहर खड़े होकर कार्यक्रम का हिस्सा बनेnजोरदार प्रचार से जुटा जनसैलाब आयोजकों ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी। गांव-गांव जाकर निमंत्रण दिए गए और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स पहले से लगाए गए थे, जिसका असर कार्यक्रम में भारी भीड़ के रूप में देखने को मिलाnये रहे प्रमुख अतिथि व गणमान्य लोग
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, अस्मिता चन्द, ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चन्द, देवरिया जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, बस्ती जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे कुल मिलाकर यह समारोह न केवल होली मिलन का उत्सव रहा, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और प्रतिभाओं के सम्मान का भी सशक्त मंच बनकर
