गोवध निवारण अधिनियम में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 गोवंशीय पशु बरामद

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर – थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 02 अदद जिंदा गोवंशीय पशु व 03 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 242/2026 के तहत धारा 325 बीएनएस, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छोटके पासवान, कल्लू पासवान और बीरु पासवान पुत्रगण निरहू निवासी कुकुरभुकवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। इन्हें 06 अप्रैल 2026 को झुड़िया पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी:

02 अदद जिंदा गोवंशीय पशु
03 अदद मोबाइल फोन
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

उपनिरीक्षक लालबिहारी निषाद, उपनिरीक्षक अशोक कुमार दूबे, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल हरिनारायण, कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल प्रदीप पटेल एवं कांस्टेबल समशेर अली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!