गांव बस्ती चलो अभियान’ के तहत जिला कोषाध्यक्ष ने किया जनसंवाद, योजनाओं की दी जानकारी

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ के तहत पार्टी पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने गौर मंडल के बूथ संख्या 72 स्थित सरनागी गांव में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया इस दौरान राधेश्याम कमलापुरी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी उन्होंने लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी और उनके अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही जिन लोगों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देकर सहायता का आश्वासन दिया गया राधेश्याम कमलापुरी ने कहा कि ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें जागरूक करें इस अवसर पर शिव पूजन सिंह, श्याम बहादुर सिंह, राज मंगल सिंह, आशीष सिंह, उमेश सिंह, श्याम कुमार, महबूब खान, बब्लू सिंह, विशाल सिंह, सोनू सिंह, दीपक सिंह और जितेन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!