साइबर सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर डीआईजी बस्ती का संदेश, ‘मिशन शक्ति 5.0’ में छात्राओं को किया जागरूक

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

संत कबीर नगर – आज पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा ‘मिशन शक्ति’ -फेज-5.0 (द्वितीय चरण)अभियान के अंतर्गत श्रीमती शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज धनघटा संतकबीरनगर में आयोजित एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सभी को अवगत कराना और आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति महिलाओं को सशक्त बनाना है डीआईजी बस्ती द्वारा संबोधित करते हुए सभी महिलाओं व बालिकाओ को उनके अधिकारो तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर बताया गया कि प्रत्येक थाने पर महिलाओं, बालिकाओं की समस्याओं को सुनने व उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गयी है डिजिटल युग में तकनीक के लाभ के साथ-साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। छात्र / छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुये सावधान रहने की सलाह दी छात्राओं को इंटरनेट पर अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखने और किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी या OTP साझा न करने, आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों-1930,1090,112,1076,1098,
108/102 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती सुशील कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र,प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह ,कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी और भारी संख्या में छात्र/छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!