लालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव

बस्ती – थाना लालगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. से संबंधित वांछित अभियुक्तों को दिनांक 07 अप्रैल 2026 को महादेवा से बनकटी जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पवन कुमार पुत्र गया प्रसाद, निवासी पगार खास, थाना लालगंज, जनपद बस्ती
मोहित पुत्र मंतलाल, निवासी खोरिया, थाना लालगंज, जनपद बस्ती

एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पवन कुमार एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट व अन्य धाराओं में कुल 10 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं

मोहित के खिलाफ भी वर्तमान मामले से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक
उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह
कांस्टेबल अनिल यादव
कांस्टेबल प्रमोद सिंह यादव

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। साथ ही क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!