मानवता की मिसाल सोनी शुक्ला ने रक्तदान कर बचाई जान, संस्था ने किया सम्मानित

संपादक – शैलेश श्रीवास्तव


गोरखपुर। मानवता और सेवा भाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सदस्य श्रीमती सोनी शुक्ला ने समय पर रक्तदान कर एक महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जानकारी के अनुसार, एसोसिएशन के विधिक सलाहकार समिति के सदस्य दयाराम सोनकर एडवोकेट के परिवार में बीती रात अचानक स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो गया। उनकी बहू की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी। ऐसे आपातकालीन समय में संस्था के अनुरोध पर सोनी शुक्ला तुरंत आगे आईं और आज फातिमा अस्पताल पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया।
उनके इस निःस्वार्थ और सराहनीय कार्य से मरीज को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बचाई जा सकी। इस मानवीय पहल के लिए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सोनी शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया संस्था द्वारा उन्हें कार्यालय में सम्मानित किया गया तथा आगामी हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सम्मान पत्र देने की भी घोषणा की गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह सहित अरुण कुमार सिंह, अरकान आलम, उमेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, विनोद कुमार मिश्रा, अजीत सिंह, प्रवीण मद्धेशिया, वरिष्ठ पत्रकार कुंदन उपाध्याय और संतोष तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं तथा अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!